देश के विकास में भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यही नहीं भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी प्रदान कर रहा है। इसका एक विशाल रेल नेटवर्क पूरे देशभर में फैला हुआ है। यह नेटवर्क देश के लगभग हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। दूसरे साधनों की तुलना में ट्रेन में यात्रा करना काफी सुविधाजनक और किफायती है। इसी वजह से भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का चला रहा है।
अक्सर ट्रेन में सफर करते समय ये देखने को मिलता है कि हमारी ट्रेन को रोककर दूसरी ट्रेन को पास दिया जाता है। वहीं क्या आपको भारतीय रेलवे की एक ऐसी ट्रेन के बारे में पता है, जिसे पास देने के लिए वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों को भी रुकना पड़ता है।