फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rights For Women Passengers: रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार, यात्रा से पहले जान लें

Wed, 17 Dec 2025 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railway Special Rights For Women Passengers: भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों की सुविधाओं के लिए कुछ नियम बनाए हैं, जिनके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार - फोटो : Adobe stock
Indian Railway Special Rights For Women Passengers: भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण नियम और सुविधाएं शुरू की हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य महिलाओं को यात्रा करते समय आरामदायक अनुभव प्रदान करना और साथ ही उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

इसके लिए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों में महिला बोगियों का अलग से प्रबंध किया है, साथ ही महिला यात्रियों के लिए स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को भी सख्त किया है। अब महिलाएं ट्रेन में यात्रा करते समय विशेष सुविधाओं का लाभ उठा सकती हैं। कई ऐसे अधिकार भी हैं जो महिला सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे विभाग ने महिलाओं को दिए हैं। 

आज हम आपको इन अधिकारों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप भी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार - फोटो : poni news
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

 महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने 139 नंबर पर एक महिला सुरक्षा हेल्पलाइन शुरू की है, जिस पर महिलाएं किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकती हैं। तो अगर आप कहीं यात्रा कर रही हैं और अपनी सीट पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं तो तत्काल 139 पर फोन करके मदद मांगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार - फोटो : अमर उजाला।
आरक्षित सीटें

भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए विशेष रूप से आरक्षित सीटों का प्रबंध करता है, ताकि उन्हें यात्रा में कोई परेशानी न हो। इसके लिए आपको रिजर्वेशन करते समय सही जानकारी भरनी होती है। जैसे कि ये नियम है कि यदि महिलाओं की उम्र 45 वर्ष से अधिक है, या महिला गर्भवती या दिव्यांग हैं तो उनके लिए भी स्लीपर, 3एसी और 2एसी कोच में लोअर बर्थ भी प्राथमिकता के आधार पर आवंटित की जाती हैं।

 

4 of 7
रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार - फोटो : Adobe stock
रात में बिना टिकट यात्रा के दौरान भी कोई आपको उतार नहीं सकता

ये नियम भी महिला सुरक्षा के मद्देनजर ही बनाया गया था। दरअसल, भारतीय रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 139 को पढ़ने से आपको पता लगेगा कि अगर कोई महिला यात्री बिना टिकट रात को ट्रेन से यात्रा कर रही है तो कोई भी उसे ट्रेन से उतार नहीं सकता। अगले जिला मुख्यालय के स्टेशन तक उन्हें सफर करने दिया जाएगा। ऐसे में रेलवे का कोई अफसर उनसे बदसलूकी भी नहीं कर सकता।  

 
विज्ञापन

5 of 7
रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार - फोटो : फ्रीपिक
सीट बदलने का हक

ये अधिकार भी महिलाओं को उनकी सुरक्षा के मद्देनजर दिया गया है, जिसके अंतर्गत अगर कोई महिला अपनी सीट पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है तो वो टीटीई से बात करके अपनी सीट बदलवा सकती है। इसमें टीटीई को महिला की मदद करनी ही होगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार - फोटो : अमर उजाला
मेरी सहेली पहल

इस पहल में महिला पुलिसकर्मी उन सीट्स पर जाकर महिला यात्रियों से उनके हाल-चाल लेती है, जो अकेले सफर कर रही हैं। इस दौरान महिला सुरक्षाकर्मी महिला यात्री को 139 के बारे में जानकारी देकर उनसे कहती हैं कि किसी भी परेशानी के समय तत्काल 139 पर कॉल करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेलवे में महिलाओं के लिए ही बने ये अधिकार - फोटो : एएनआई
अलग टिकट काउंटर और वेटिंग लाउंज

सभी स्टेशन पर महिलाओं के लिए अलग टिकट काउंटर होते हैं। इसके साथ-साथ अब तो स्टेशनों महिलाओं के लिए खासरूप से वेटिंग लाउंज भी तैयार किए गए हैं, जहां आराम से बैठकर महिलाएं अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें