क्या होता है सिम बाइंडिंग?
- फोटो : AdobeStock
सवाल: क्यों हो रही है सिम बाइंडिंग (Sim Binding) की चर्चा?
जवाब: दरअसल, हाल ही में दूरसंचार विभाग ने व्हाट्सएप, सिग्नल, टेलीग्राम, स्नैपचैट जैसे कई एप के लिए सिम बाइंडिंग लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस नियम को ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम यानी बीआईएफ ने समस्याजनक बताया है। जबकि, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी सीओएआई ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, इंस्टैंट मैसेजिंग एप इसे लेकर जरूर चिंता में है।