Kin Sthiyon me Confirm Ticket Par Fine Lagta hai: भारतीय रेलवे को देश का लाइफलाइन कहा जाता है। आंकड़ों के मुताबिक भारतीय रेलवे हर दिन लगभग 2 करोड़ यात्रियों को एक स्थान से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाता है। अक्सर लोगों को ट्रेन में कंफर्म टिकट पाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सामान्यतौर पर यह माना जाता है कि अगर ट्रेन में टिकट कंफर्म है तो यात्री को कोई परेशानी नहीं होने वाली है।
मगर आपको बता दें कि अक्सर कुछ ऐसे मामले होते हैं जहां ट्रेन में कंफर्म सीट होने के बाद भी यात्री को जुर्माना देना पड़ता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। इसलिए इस जानकारी के बारे में सभी ट्रेन यात्रियों को जानना चाहिए।