LPG Gas Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से लोगों को गैस सिलिंडर मिलने में पहले से अधिक दिन का समय लग रहा है। इस बात को सरकार ने भी माना है कि पहले जहां 2-3 दिनों में गैस सिलिंडर की डिलीवरी हो जाती थी, तो वहीं अब इसमें 4-5 दिनों का समय लग सकता है।
हालांकि, सरकार ने कहा है कि जल्द डिलीवरी को पहले जैसे ही किया जा सकेगा। इन सबके बीच अगर आपने भी एलपीजी गैस सिलिंडर बुक किया है तो क्या आप जानते हैं कि आपको ये गैस सिलिंडर मिलेगा या नहीं? चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...