Indian Railway Ticket Rules: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट कंफर्म न होना एक बड़ी समस्या होती है। अक्सर वेटिंग टिकट होने पर लोग अपनी यात्रा की तारीख आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन नियमों की जानकारी न होने के कारण वे असमंजस में रहते हैं।
रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप अपनी यात्रा की तारीख को बदल सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें और प्रक्रियाएं तय की गई हैं। यह सुविधा केवल उन यात्रियों को मिलती है जो चार्ट बनने से पहले स्टेशन काउंटर पर जाकर आवेदन करते हैं।