फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे स्लीपर क्लास में सफर, नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

Fri, 13 Jan 2023 04:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है, ताकि सफर करते समय उनको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। भारतीय रेलवे से जुड़े ऐसे कई नियम हैं, जिनके बारे में यात्रियों को पता नहीं है। अगर आप ट्रेन में नियमित तौर पर सफर करते हैं। ऐसे में आपको भारतीय रेलवे से जुड़े इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

आपको बता दें कि रेलवे जनरल टिकट पर यात्रियों को स्लीपर क्लास में सफर करने की सुविधा देने को लेकर विचार कर रहा है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने मंडल प्रशासन से रिपोर्ट की मांग भी की है। इस फैसले को भारतीय रेलवे ने सर्दियों के सीजन में यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए पेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे का यह फैसला अगर अमल में आता है। ऐसे में जनरल टिकट पर स्लीपर क्लास में यात्रा करने पर यात्रियों को किसी प्रकार का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के इस फैसला का फायदा सबसे ज्यादा बुजुर्ग और गरीब लोगों को होगा। इस फैसले के लागू होने के बाद ये लोग बिना किसी प्रकार के अतिरिक्त भुगतान किए स्लीपर क्लास में सफर कर सकेंगे। 

Tips and Tricks: जानना चाहते हैं आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? तो अपनाएं यह शानदार तरीका

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
वहीं बीते कुछ वक्तों में भारतीय ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में भारतीय रेलवे इस बात पर विचार कर रहा है कि ट्रेनों में जिन सीटों में ज्यादातर सीटें खाली रह जाती हैं। उन स्लीपर कोचों को जनरल कोचों में बदला जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि इन कोचों पर अनारक्षित लिखा होगा। इसके अलावा ये स्लीपर के अन्य कोचों से जुड़े होंगे। वहीं इन कोच में जो बीच के दरवाजे होंगे। वह बंद रहेंगे, ताकि कोई यात्री जनरल से स्लीपर कोच में न जा पाए। 

Govt Scheme: परिवार में है बेटी, तो सरकार दे रही है 1 लाख रुपये से अधिक धनराशि, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें