फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन के कोच पर लिखे M1 का मतलब जानते हैं आप? कम पैसे में मिलती है एसी की सुविधा

Mon, 13 Apr 2026 07:01 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे में M1 कोच एक किफायती एसी यात्रा विकल्प है, जिससे यात्री कम किराये में सफर कर सकते हैं। जानिए यह कोच क्या है और इसमें सफर करने से आपको कितना फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AI
भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों ने हाल के वर्षों में ट्रेन के कोच पर M1, M2 या M3 जैसे कोड जरूर देखे होंगे। अक्सर लोग ट्रेन के कोच पर लिखे M1, M2 या M3 को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आपको बता दें कि ये कोई साधारण नंबरिंग नहीं, बल्कि एक नए और किफायती एसी कोच सिस्टम का हिस्सा है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सस्ता एसी विकल्प देने के लिए AC 3-Tier Economy कोच शुरू किया है, जिसे कि M सीरीज के नाम से जाना जाता है। इस कोच में यात्रा करने पर आपको सामान्य 3AC की तुलना में कम किराया देना होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आपको बता दें कि M1 कोच AC 3 Tier Economy कैटेगरी का हिस्सा होता है। इसकी शुरुआत साल 2021 में की गई थी, जब रेलवे ने बढ़ती मांग और बजट यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इसे पेश किया। इस कोच की सबसे खास बात इसकी सीट क्षमता है। सामान्य 3AC कोच में करीब 72 बर्थ होती हैं, जबकि M1 कोच में लगभग 83 सीटें होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
ज्यादा सीटों के होने से एक ही डिब्बे में अधिक यात्री सफर कर सकते हैं, जिससे रेलवे लागत को कम कर पाता है और यात्रियों को सस्ता किराया मिलता है। हालांकि, ज्यादा सीटों के कारण कुछ सुविधाएं कम हो जाती हैं। M1 कोच में लेगरूम यानी पैरों के लिए जगह थोड़ी कम होती है और बर्थ थोड़ी कॉम्पैक्ट होती हैं। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर आप बजट ट्रैवल करना चाहते हैं, तो आप इसमें सफर कर सकते हैं। यह विकल्प आपके लिए काफी उपयोगी है। वहीं अगर किराये की बात करें, तो M1 कोच में यात्रा करने पर सामान्य 3AC के मुकाबले लगभग 6% से 8% तक सस्ता टिकट मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यह कोच यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप अगली बार ट्रेन बुकिंग करते समय M1 या M सीरीज का कोच चुनते हैं, तो आप कम खर्च में एसी सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें