जहां एक तरफ आधुनिकता ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है, वहीं दूसरी ओर इससे कई तरह के खतरे भी बढ़ गए हैं। हाल ही में आईटी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा लोगों को चेतावनी दी गई है। दरअसल, ये हाई सेवरिटी वॉर्निंग एडोब आफ्टर इफेक्ट्स और एडोब क्रिएटिव क्लाउड यूजर्स के लिए है। इस चेतावनी के तहत कहा गया है कि एडोब आफ्टर इफैक्ट्स में एक आउट-ऑफ-बाउंड राइट इश्यू की सूचना मिली है। रिमोट अटैकर इसका उपयोग मौजूदा यूजर्स के संदर्भ में मनमाने कोड को डालने के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि एडोब क्रिएटिव क्लाउड डेस्कटॉप एप में एक अनकंट्रोल्ड सर्च पाथ एलिमेंट इश्यू की सूचना मिली है। रिमोट अटैकर द्वारा इसका शोषण भी किया जा सकता है। Adobe After Effects 22.1.1 और पुराने वर्जन और एडोब क्रिएटिव क्लाउड डेस्कटॉप एप 2.7.0.12 या पुराने वर्जन का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए ये खतरनाक है।