सर्दियां आते ही देश के ज्यादातर घरों में अधिकतर सब्जियों में हरी मटर का इस्तेमाल किया जाता है। हरी मटर की सब्जी हर किसी को पसंद होती है। खाने में हरी मटर का उपयोग कई तरह से किया जाता है। यही वजह है कि किसान मटर की फसल से सर्दियों के मौसम में मोटी कमाई कर लेते हैं। अब सर्दियां खत्म होने वाली हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को उनकी ये पसंदीदा सब्जी कम खाने को मिलेगी। हालांकि, मटर की मांग पूरे साल रहती है, लेकिन इसकी उपलब्धता सिर्फ ठंड में होती है। ऐसे में फ्रोजन मटर का बिजनस आपके लिए तगड़ी कमाई वाला आइडिया साबित हो सकता है। आप किसान नहीं हैं फिर भी फ्रोजन मटर का बिजनस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए बस आपको थोड़ा सा दिमाग लगाना होगा। तो चलिए आज जानते हैं फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करने का तरीका और इससे आप कितनी कमाई कर सकेंगे...