फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India London Bus: भारत से लंदन के लिए चलती है बस, इन देशों से होकर 65 दिनों में पूरा करती है सफर, जानें किराया

Thu, 02 Jan 2025 07:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत से लंदन के लिए बस चलती है? रोमांच का लुत्फ लेने वाले यात्रियों के लिए भारत से लंदन तक की यह बस यात्रा काफी शानदार है। इस बस में यात्रा करते समय आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
India London Bus - फोटो : AdobeStock
देश में घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। ज्यादातर लोग लंबी दूरी की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने के लिए फ्लाइट का विकल्प चुनते हैं। फ्लाइट लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए काफी सुविधाजनक साधन है। इसमें आप कम समय में काफी आसानी से दूसरे देश में आ-जा सकते हैं। वहीं, क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत से लंदन के लिए बस चलती है? रोमांच का लुत्फ लेने वाले यात्रियों के लिए भारत से लंदन तक की यह बस यात्रा काफी शानदार है। इस बस में यात्रा करते समय आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, आपको कई रोमांचक एक्टिविटी का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। यात्रा के दौरान आपको कई देशों से होकर गुजरने का मौका मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
India London Bus - फोटो : AdobeStock

किन-किन देशों से होकर गुजरती है बस?
इस रोमांचक यात्रा के दौरान बस निम्नलिखित देशों से होकर गुजरती है
भारत, नेपाल, चीन, किर्गिजस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, रूस, जॉर्जिया, टर्की, ग्रीस, बुल्गारिया, सर्बिया, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम।

विज्ञापन

3 of 5
India London Bus - फोटो : AdobeStock

यात्रा का कुल समय और दूरी
यह सफर आपको कुल 65 दिनों में पूरा कराया जाएगा। इस दौरान आपको लगभग 16 हजार किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। सफर के दौरान आपको कई देशों के खूबसूरत नजारों का दीदार कराया जाएगा। इसमें पहाड़ों, जंगलों, शहरों और हाईवे से होकर ले जाया जाएगा।

4 of 5
India London Bus - फोटो : AdobeStock

यात्रा का खर्चा और सुविधाएं
अगर इस ट्रिप के किराये की बात करें, तो इसमें आपका करीब 27 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। सफर के दौरान आपको शानदार सुविधाएं और कई रोमांचक अनुभवों का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India London Bus - फोटो : AdobeStock

सफर के दौरान मिलने वाली रोमांचक गतिविधियां
यात्रा के दौरान कई प्रकार की रोमांचक एक्टिविटीज कराई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं

  • सेल्फ ड्राइव
  • हॉट एयर बैलून राइड
  • क्रूज
  • बॉर्डर क्रॉसिंग
  • नाइट लाइफ
  • सिटी टूर
  • फेरी क्रॉसिंग

दिल्ली से लंदन तक की यह बस यात्रा न केवल रोमांचक है, बल्कि यह यात्रियों को विभिन्न देशों की संस्कृति और परंपराओं को जानने का मौका भी देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें