फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Thu, 02 Jan 2025 05:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के सीजन में कई बार कार सुबह के समय स्टार्ट भी नहीं होती है। इस कारण ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगह पर जाने में लोगों को देरी हो जाती है। ऐसे में सर्दियों के सीजन में कार का रखरखाव करने के लिए आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
कार - फोटो : FREEPIK

Car Winter Tips: सर्दियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सर्दियों के सीजन में अगर आप कार चला रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना उसमें कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। कार में इन दिक्कतों के आने से आपकी जेब पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में कई बार कार सुबह के समय स्टार्ट भी नहीं होती है। इस कारण ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगह पर जाने में लोगों को देरी हो जाती है। ऐसे में सर्दियों के सीजन में कार का रखरखाव करने के लिए आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

2 of 5
कार - फोटो : FREEPIK

इंजन ऑयल

सर्दियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि इंजन ऑयल काफी गाढ़ा हो जाता है। इस कारण इंजन को चालू करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। इस कारण सर्दियों के सीजन में अगर जरूरत हो तो इंजन ऑयल या फिल्टर को बदलवा लें। इसके अलावा आपको कूलेंट लेवल चेक करने के साथ एंटी फ्रीज भी मिलवाना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
कार - फोटो : FREEPIK

बैटरी

सर्दियों के सीजन में अक्सर कार की बैटरी काफी कमजोर हो जाती है। इस वजह से कार जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में आपको बैटरी के टर्मिनल को क्लीन करना चाहिए और उस पर ग्रीस भी लगाना चाहिए। इसके अलावा अगर बैटरी ज्यादा ही पुरानी हो गई है तो आपको उसे बदलवा लेना चाहिए।

4 of 5
कार - फोटो : AdobeStock

टायर

सर्दियों के सीजन में ठंड और बर्फ की वजह से टायरों की पकड़ सड़क पर काफी कमजोर हो जाती है। इससे आपकी कार सड़क पर फिसल सकती है। ऐसे में सर्दियों के सीजन में आपको अपनी कार के टायरों का प्रेशर सही रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार - फोटो : FREEPIK

सर्विसिंग

आपको ठीक समय पर कार की सर्विसिंग करानी चाहिए। सर्दियों के सीजन में अगर आपकी कार की सर्विसिंग का समय नजदीक आ चुका है तो आपको तुरंत उसकी सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। ठीक समय पर कार की सर्विसिंग कराने से उसकी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें