Independence Day 2025 Scam Alert: 15 अगस्त के दिन क्या होता है? इस दिन क्या किया जाता है? ये दिन हम भारतवासियों के लिए इतना खास क्यों हैं आदि? ये पूछना किसी से जरूरी नहीं है क्योंकि लगभग हर कोई जानता है कि 15 अगस्त भारत के हर व्यक्ति के लिए क्यों जरूरी है। अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर तोड़ इस दिन हम आजाद हुए थे, इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और आजादी के इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
इस दिन लोग अपने घरों, दफ्तरों आदि में ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा बच्चे और बाकी लोग पतंग भी उड़ाते हैं। यही नहीं, अब तो लोग व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या मैसेज द्वारा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी इस 15 अगस्त कोई शुभकामना संदेश अनजाने नंबर से आता है या सोशल मीडिया पर अनजानी जगह से आता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि इन मैसेज से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...