Independence Day 2022: देश इस साल अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। हमारी आजादी का 75 सालों का ये सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि, इस सफर में आने वाली कई रुकावटों के बाद भी हम निरंतर आगे बढ़ते रहे। इसी कड़ी में आज हम आपको आजादी के बाद भारत के उन पांच बड़े फैसलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने देश की दिशा को बदलने में निर्णायक भूमिका निभाई है। इन फैसलों ने देश के विकास की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
उदारीकरण
1991 में हुए एलपीजी रिफॉर्म ने भारत के विकास की रफ्तार को बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। उदारीकरण की वजह से देश में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ पाए। इसने देश के भीतर नए रोजगार की संभावनाओं को जन्म दिया। उदारीकरण आने के बाद भारत की जीडीपी ग्रोथ में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली।