फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR Documents: आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना

Tue, 09 Sep 2025 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ITR Documents: 15 सितंबर की तारीख नजदीक आ चुकी है, लेकिन अभी लाखों करदाता आईटीआर भर रहे हैं। आज हम आपको इस खबर मेंउन 5 डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी आईटीआर भरते समय जरूरत होती है।
विज्ञापन
1 of 6
आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत - फोटो : Adobe Stock
ITR Documents: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने करने की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर भरने की आखिरी तीराख को बढ़ाकर  15 सितंबर 2025 कर दी है, जो पहले 31 जुलाई 2025 थी। यह आखिरी तारीख उन सभी लोगों के लिए, जिन्हें अकाउंट को ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे सैलरी और पेंशन पाने वाले लोग। हालांकि, जिन करदाताओं को ऑडिट करानी होती है, उनके लिए आईटीआर भरने की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

15 सितंबर की तारीख नजदीक आ चुकी है, लेकिन अभी लाखों करदाता आईटीआर भर रहे हैं। आज हम आपको इस खबर मेंउन 5 डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी आईटीआर भरते समय जरूरत होती है। इनकी मदद से आप जल्द से जल्द अपना आईटीआर बिना किसी गलती के भर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत - फोटो : Adobe Stock
फॉर्म 16 

सैलरी पाने वाले करदाताओं के लिए फॉर्म 16 एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। दरअसल, कंपनियां पहले ही सैलरी पर टीडीएस काटती हैं। इसके कारण वित्त वर्ष के दौरान काटे गए टीडीएस के प्रूफ के लिए फॉर्म-16 देना जरूरी होता है। इस सर्टिफिकेट से करदाता सैलरी स्टेटमेंट को क्रॉस चेक भी कर सकते हैं, जो ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म में पहले से भरे होते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत - फोटो : Adobe Stock
कैपिटल गेन डॉक्यूमेंट

अगर आपने किसी शेयर्स या म्यूचुअल फंड को बेचा है और आपको किसी तरह का कैपिटल गेन हुआ है तो इसकी आईटीआर में जानकारी देना जरूरी होता है। इसमें कोई परेशानी न हो उसके लिए अपने स्टॉक ब्रोकर से कैपिटल गेन स्टेटमेंट लेना ठीक होता है। इससे आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपने लॉन्ग टर्म के साथ शॉर्ट टर्म के लिए कहां-कहां निवेश किया है। 
 

4 of 6
आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत - फोटो : Adobe Stock
एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट

टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट से आपको यह स्टेटमेंट मिल जाएगा। इससे आईटीआर भरने की प्रक्रिया काफी हद तक आसान हो जाती है। इस स्टेटमेंट से सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट, डिविडेंड, संपत्तियों की खरीद-बिक्री की जानकारी दी रहती है।

UPI New Rules from September 15: बदल जाएंगे UPI ट्रांजैक्शन के ये नियम, कर सकेंगे लाखों का लेनदेन
विज्ञापन

5 of 6
आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत - फोटो : Adobe Stock
बैंक स्टेटमेंट

करदाताओं को बैंक और डाकघरों से मिली ब्याज का सर्टिफिकेट अपने पास रखना चाहिए। इसके साथ ही उस फाइनेंशियल ईयर यानी वित्त वर्ष का बैंक स्टेटमेंट भी ले लेना चाहिए। इससे आप एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट में दी गई जानकारी को वैरिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा उस कमाई के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं, जो एआईएस में नहीं होती है। 

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के नाम पर की जा रही है ठगी, जानिए क्या है बचने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईटीआर भरते समय इन 5 डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत - फोटो : Adobe Stock
इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट

पुरानी रिजीम में शामिल टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट रखना बेहद जरूरी होता है। इससे सेक्शन 80सी, 80सीसीडी (1बी), 80डी, 80डीडी और 80टीटीए की डिडक्शन के बारे में जल्द ही वैरिफाई कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें