Incognito Mode Reality: इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय हम सभी कभी न कभी गूगल क्रोम या अन्य ब्राउज़र्स में 'इन्कोग्निटो मोड' या प्राइवेट ब्राउजिंग का इस्तेमाल जरूर करते हैं। एक आम इंसान अक्सर यह सोचता है कि इस मोड को ऑन करते ही वह इंटरनेट की दुनिया में पूरी तरह से अदृश्य हो गया है और अब कोई भी उसकी खोजबीन या हिस्ट्री को नहीं देख सकता।
लोग इसका उपयोग वित्तीय लेनदेन करने या निजी जानकारियां खोजने के लिए बेफिक्र होकर करते हैं। मगर टेकनिकल दुनिया का कड़वा सच इससे बिल्कुल अलग है। इन्कोग्निटो मोड आपकी उतनी गोपनीयता नहीं रखता जितनी आप उम्मीद करते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्राइवेट ब्राउजिंग के पीछे का असली सच क्या है।