Ayushman Card Hospitals List In Hindi: मौजूदा समय में हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो पलक झपकते ही हमें शिकार बना लेती हैं और एक बार बीमारी की चपेट में आना मतलब मोटा खर्च। डॉक्टर की फीस से लेकर दवाओं का खर्च और अस्पाल का भी खर्च इसमें शामिल है। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए इलाज करवाना भी बेहद मुश्किल नजर आता है।
इसलिए ही भारत सरकार ने वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया। इससे खासतौर पर उन लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप ये इलाज किन अस्पताल में करवा सकते हैं? अगर नहीं तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अस्पताल के बारे में...