फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: बिजली के अधिक बिल से हैं परेशान, तो घर में करें ये चार बदलाव, होगी बड़ी बचत

Sun, 13 Apr 2025 01:31 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में बिजली हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल हमारे जेब पर बोझ बन सकता है। ऐसे में आइए इस लेख बिजली का बिल कम करने के बारे में कुछ टिप्स जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिलजी का बिल कम करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
Electricity Bill: आज के समय में बिजली हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। मोबाइल चार्जिंग से लेकर किचन अप्लायंसेज तक लगभग हर बुनियादी चीजें बिजली से ही संचालित होती हैं। चाहे आप किसी छोटे शहर में रहते हों या किसी बड़े महानगर में, बिजली की खपत को कम करना हर किसी की प्राथमिकता होती है, ताकी बिजली के बिल से जेब पर अधिक बोझ न पड़े। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और छोटे-छोटे स्मार्ट तरीकों से आप अपने बिजली के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से ऐसे 5 उपायों के बारे में जानते हैं, जो न सिर्फ आपके बिजली खर्च को कम करेंगे, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। इन उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज भी निभा सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
बिलजी का बिल कम करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
1. 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरणों का उपयोग करें
बिजली बिल कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है कि आप अपने घर में 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरणों का इस्तेमाल करें। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, या वाटर हीटर जैसे उपकरण खरीदते समय बीईई (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) की 5-स्टार रेटिंग जरूर चेक करें। ये उपकरण लगभग 20-40% तक की बिजली खपत कम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक 5-स्टार रेटिंग वाला फ्रिज पुराने मॉडल की तुलना में सालाना 1000-1500 रुपये तक बचा सकता है। हालांकि ये उपकरण थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय में ये बिजली बिल में भारी बचत करते हैं।

ये भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: रात 10 बजे के बाद ट्रेन में बदल जाते हैं ये नियम, यात्रा करने से पहले जान लें ये बातें
विज्ञापन

3 of 5
बिलजी का बिल कम करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
2. एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें
पारंपरिक बल्ब और ट्यूबलाइट के बजाय घरों में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें। एलईडी लाइट्स 70-80% कम बिजली खपत करती हैं और इनकी उम्र भी 10-15 साल तक होती है। एक 9 वॉट का एलईडी बल्ब 60 वॉट के पुराने बल्ब जितनी रोशनी देता है। अगर आपके घर में 10 बल्ब भी बदले जाते हैं, तो महीने में 200-300 रुपये की बचत हो सकती है। साथ ही अगर संभव हो तो सेंसर-बेस्ड लाइट्स का उपयोग करें, जो बिना जरूरत के अपने आप बंद हो जाती हैं।

4 of 5
बिलजी का बिल कम करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
3. इन आदतों में बदलाव लाएं
हम अक्सर छोटी-छोटी आदतों की वजह से बिजली बर्बाद करते हैं, जैसे चार्जर को सॉकेट में छोड़ना, टीवी को स्टैंडबाय मोड पर रखना, या कमरे में पंखा-लाइट चलते रहना। इन आदतों को बदलकर आप बिल में बड़ा फर्क ला सकते हैं। कमरे से बाहर निकलते समय लाइट-पंखा बंद करें और जरूरत न होने पर चार्जर अनप्लग्ड करें।

ये भी पढ़ें- New AC Tips: गर्मी के मौसम में खरीदने जा रहे हैं नया एसी? तो जरूर जान लें ये चार बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिलजी का बिल कम करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
4. सोलर एनर्जी का उपयोग करें
लंबे समय तक बिजली बिल कम करने के लिए सोलर पैनल एक शानदार विकल्प हैं। सरकार की सब्सिडी और आसान किस्तों की वजह से सोलर सिस्टम अब किफायती हो गए हैं। छोटे घरों के लिए 1-2 किलोवाट का सोलर सिस्टम पर्याप्त है, जो बिल को 50-70% तक कम कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें