फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: निधन के बाद डेथ सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी, वरना अटक सकते हैं कई काम

Thu, 05 Dec 2024 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको पड़ती रहती होगी। ठीक ऐसे ही आपको डेथ सर्टिफिकेट की भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इसको बनवाना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Importance of Death Certificate: लगभग हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला कल आज से भी बेहतर हो। इसके लिए लोग बचत भी करते हैं। आज की जरूरतों को पूरा करते हुए लोग आने वाले कल के लिए पैसे बचाते हैं। वहीं, देखा जाता है कि जब कोई बैंक खाता खुलवाता है, कोई पॉलिसी लेता है या किसी तरह का निवेश करता है आदि। ऐसे में उसमें हमें नॉमिनी बनाना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं उस नॉमिनी को लाभ लेने के लिए कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है जिसमें से एक डेथ सर्टिफिकेट भी है। इसलिए आपके लिए ये दस्तावेज बेहद जरूरी हो जाता है और साथ ही आपके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आप डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनवा सकते हैं और इसके लिए आपको क्या दस्तावेज चाहिए होते हैं? तो चलिए जानते हैं डेथ सर्टिफिकेट के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इन कामों के लिए जरूरी होता है डेथ सर्टिफिकेट
  • अगर आपके भी किसी अपने का निधन हो चुका है तो आपको डेथ सर्टिफिकेट समय रहते बनवा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक खाते में, किसी पॉलिसी में या किसी अन्य तरह के निवेश, पेंशन आदि में आपको डेथ सर्टिफिकेट चाहिए होता है। इसलिए इसे हल्के में न लें और समय रहते बनवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये दस्तावेज हैं जरूरी
  • अगर आपको भी किसी का डेथ सर्टिफिकेट बनवाना है तो आपको सबसे पहले तो दाह संस्कार की रसीद एवं प्रमाणपत्र चाहिए
  • मृत व्यक्ति का आधार कार्ड भी चाहिए होता है। अगर आपके पास ये दोनों चीजें हैं तो आप ये दस्तावेज बनवा सकते हैं और इनके न होने पर डेथ सर्टिफिकेट नहीं बन पाता है।

4 of 5
डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन ऐसे बनवा सकते हैं:-
  • अगर आपको भी किसी का डेथ सर्टिफिकेट बनवाना है तो इसके लिए आपको स्थानीय रजिस्ट्रार के दफ्तर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और फॉर्म भरना है जिसमें मृत व्यक्ति का नाम, मृत्यु का समय, तिथि और बाकी जानकारी भरनी है
  • साथ में दाह संस्कार की पर्ची और बाकी दस्तावेज देने पड़ते हैं और फिर इस फॉर्म को जमा करवा दें जिसके कुछ दिनों बाद डेथ सर्टिफिकेट बनकर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं:-
  • आप चाहें तो डेथ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको अपना अकाउंट बनाना है और इसके बाद आप मृत व्यक्ति की जानकारी यहां पर भरकर डेथ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें