Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: मौजूदा समय में केंद्र सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें आर्थिक लाभ देने, सब्सिडी देने, कोई सामान देने, मुफ्त राशन देने और घर बनवाने जैसी कई अनेकों योजनाएं शामिल हैं। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में एक योजना स्वास्थ्य योजना भी है जिसे केंद्र सरकार ही चलाती है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।
इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनके जरिए कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन कई मामले ऐसे भी आते हैं जिनमें कई अस्पताल (जो योजना में रजिस्टर्ड हैं) आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज करने से इंकार कर देते हैं। अगर कोई अस्पताल आपके साथ भी ऐसा करता है, तो जान लें कि आप उसकी शिकायत कर सकते हैं और फिर उस अस्पताल पर कार्रवाई हो सकती है। तो चलिए जानते हैं शिकायत करने का तरीका क्या है...