मानसून का सीजन अपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता है। बरसात के इस सीजन में उमस और नमी काफी बढ़ जाती है। अगर आप एसी का उपयोग करते हैं, तो बरसात के सीजन में इसकी जरूरत गर्मी के मुकाबले थोड़ी अलग होती है। बरसात के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण घर के अंदर की हवा चिपचिपी लगने लगती है। इससे राहत पाने के लिए जब हम एसी का उपयोग करते हैं तो भी ठंडक नहीं मिलती है या कमरा काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कई लोग बरसात के सीजन में भी एसी का उपयोग वैसे ही करते हैं, जैसे वे गर्मियों में करते हैं। ये तरीका सही नहीं है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात के सीजन में आपको एसी का उपयोग किस टेंपरेचर पर करना चाहिए।