फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की नंबर प्लेट पर गलती से भी न लगाएं साधारण नट-बोल्ट, हो सकता है बड़ा नुकसान

Sun, 13 Sep 2026 07:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपनी गाड़ी में नंबर प्लेट नट बोल्ट से कस लेते हैं, मगर आपको बता दें ये पूरी तरह से गैर कानूनी है। अगर ट्रैफिक पुलिस पकड़ती है तो इसपर भारी भरकम चालान भी काट सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नियम - फोटो : AI
High Security Registration Plate Rules: अगर आपने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट को कसने के लिए साधारण नट-बोल्ट या पेंच का इस्तेमाल किया है, तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को गाड़ी में लगाने के लिए साधारण नट-बोल्ट का उपयोग पूरी तरह गैरकानूनी है।

सरकारी नियमों के अनुसार HSRP प्लेट को वाहन पर केवल खास किस्म की 'रिवेट्स' यानी नॉन-रिमूवेबल स्नैप लॉक से ही लगाया जाता है। ऐसा न करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका भारी-भरकम 5000 रुपये तक का चालान काट सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
साधारण नट-बोल्ट का इस्तेमाल क्यों है मना - फोटो : Adobe Stock
साधारण नट-बोल्ट का इस्तेमाल क्यों है मना
  • साधारण नट-बोल्ट या पेंच को पाना-पेचकश की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से खोल सकता है।
  • अक्सर अपराधी या चोर गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर जुर्म को अंजाम देते हैं।
  • अगर नंबर प्लेट में साधारण नट-बोल्ट लगा होगा, तो उसे सेकंडों में निकाला जा सकता है।
  • इसी खतरे को रोकने के लिए सरकार ने साधारण नट-बोल्ट के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगाई है ताकि गाड़ियां सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

3 of 5
क्या होता है खास रिवेट्स का काम? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है खास रिवेट्स का काम?
  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को फिट करने के लिए जिस रिवेट्स या लॉक पिन का इस्तेमाल किया जाता है, वह एक बार फिट होने के बाद दोबारा चाबी या पेचकश से नहीं खुलती।
  • इस लॉक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर कोई इसे जबरदस्ती खोलने या निकालने की कोशिश करेगा, तो नंबर प्लेट खुलने के बजाय बीच से टूट जाएगी।
  • इससे नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना पूरी तरह असंभव हो जाता है।

4 of 5
वाहन चोरी और अपराध पर कैसे लगती है लगाम - फोटो : Adobestock
वाहन चोरी और अपराध पर कैसे लगती है लगाम
  • रिवेट्स लॉक से लगी नंबर प्लेट वाहनों की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देती है। जब कोई चोर गाड़ी चुराता है, तो वह सबसे पहले उसकी पहचान मिटाने के लिए नंबर प्लेट बदलता है।
  • मगर HSRP के इस खास लॉक सिस्टम की वजह से चोर आसानी से फर्जी नंबर प्लेट नहीं लगा पाते।
  • यही वजह है कि सरकार ने देश भर में सभी वाहनों के लिए इस नियम को कड़ाई से लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चालान से बचने के लिए तुरंत करें यह काम - फोटो : FREEPIK
चालान से बचने के लिए तुरंत करें यह काम
  • अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट का रिवेट्स लॉक टूट गया है या ढीला हो गया है, तो किसी स्थानीय दुकान से साधारण नट-बोल्ट कसवानी की गलती न करें।
  • इसके बजाय तुरंत अपने नजदीकी अधिकृत डीलर या मैकेनिक के पास जाएं और सरकारी नियमानुसार नया स्नैप लॉक ही लगवाएं।
  • ऐसा करके आप न सिर्फ भारी-भरकम ट्रैफिक चालान से बचेंगे, बल्कि आपकी गाड़ी भी हमेशा सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें