Bank Fixed Deposit Maturity Rules: बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराना बचत और सुरक्षित निवेश का सबसे पसंदीदा जरिया माना जाता है। हालांकि, कई बार लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि तय समय पूरा होने यानी एफडी के मैच्योर होने पर पैसा अपने आप बचत खाते में आ जाता है या बैंक दोबारा नई एफडी बना देता है।
इसका सीधा जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपने एफडी का फॉर्म भरते समय कौन सा विकल्प चुना था। आइए इस लेख में समझते हैं कि एफडी मैच्योर होने पर आपके पैसे का क्या होता है।