How To Apply For HSRP India: हमारे देश में सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य है। अगर आपने अपनी गाड़ी पर अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाई है, तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। भारत सरकार ने सुरक्षा और वाहन ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए सभी पुराने और नए वाहनों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है।
नए ट्रैफिक नियमों के तहत बिना HSRP वाली गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह प्लेट न सिर्फ आपकी गाड़ी को चोरी से बचाती है, बल्कि इसके सुरक्षा फीचर्स की वजह से इसे कॉपी करना लगभग नामुमकिन है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब आपको इसके लिए आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से इसे बुक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।