Ayushman Card Free Treatment: अलग-अलग योजनाएं और अलग-अलग फायदे। राज्य सरकारें हों या फिर भारत सरकार, दोनों ही मौजूदा समय में कई सारी योजनाओं को चला रही है। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर उस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ सकते हैं और उस योजना का लाभ ले सकते हैं। जैसे, अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप ये कार्ड बनवा सकते हैं।
दरअसल, आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। बस आपको आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल जाना होता है, लेकिन अगर आप आयुष्मान कार्ड घर भूल गए हैं या ये गुम हो गया है आदि। तो भी आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप मुफ्त इलाज करवाने का तरीका जान सकते हैं...