कोरोना की वजह से कई सारे लोगों की नौकरी चली गई, जिसकी वजह से लोगों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। रोजगार या आय का कोई दूसरा साधन न होने की वजह से जो लोग नौकरीपेशा थे, वो अपने पीएफ खाते में जमा राशि को निकालकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में ईपीएफओ ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए पीएफ खाताधारकों को दूसरी बार एडवांस पैसे निकाले की सहूलियत दी है। इसके तहत आप अपने पीएफ खाते से दोबारा पैसे निकाल सकते हैं। आमतौर पर एक पीएफ खाताधारी अपने खाते से 75 प्रतिशत पैसे निकाल सकता है यानी आप 3 महीने की बेसिक सैलरी अपने पीएफ खाते में से निकाल सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों की मासिक आय 15 हजार से कम है, उनको काफी लाभ होता है। आप अपने पीएफ अकांउट से पैसे सीधे ईपीएफओ की वेबसाइट या फिर उंमग ऐप के जरिए निकाल सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...