देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का प्रोविडेंट फंड खाता है। प्रोविडेंट फंड अकाउंट को पीएफ खाता भी कहा जाता है। कर्मचारी की सैलरी का कुछ अंश कटकर हर महीने उसके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जमा पैसे कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करते हैं।
कई बार कर्मचारी को किसी जरूरी कार्य करने या वित्तीय संकट आने पर उसे पैसों की काफी जरूरत होती है, ऐसी आपात स्थिति में आप पीएफ खाते में जमा पैसे निकाल सकते हैं। ईपीएफओ आपको पार्शियल विदड्रॉल करने का विकल्प देता है। इसके लिए आपसे किसी प्रकार का कोई चार्ज भी नहीं लिया जाता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पीएफ खाते में जमा पैसों को आसानी से निकाल सकते हैं।