How to withdraw money from epfo online: प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर हर महीने उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। ये पैसे कर्मचारियों की रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि नौकरी करते समय बिटिया की शादी या किसी दूसरे जरूरी काम के लिए पैसों की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में ईपीएफओ अपने खाताधारकों को एडवांस पैसों की निकासी करने का मौका देता है। अगर आप ईपीएफओ के एडवांस निकासी के नियम के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए ताकि आप जरूरत के समय अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट से पैसों को निकाल सकें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -