फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge Tips: सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? जानिए यहां

Mon, 20 Jan 2025 01:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Use Fridge In Winter: कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
How To Use Fridge In Winter: हम में से अधिकतर लोग अपने घरों में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। फ्रिज में खाना, सब्जियां या दूसरी चीजों को रखने से वह लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं, उसमें बैक्टीरिया नहीं लगता है। खासकर गर्मियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल काफी किया जाता है। फ्रिज में दो तरह के कंपार्टमेंट बने होते हैं, जिनमें आप फल, सब्जियों, आइसक्रीम, पानी की बोतलें आदि चीजों को रख सकते हैं।

फ्रिज के दोनों कंपार्टमेंट में तापमान भी अलग-अलग होता है। एक कंपार्टमेंट में तापमान थोड़ा ज्यादा होता है वहीं दूसरे कंपार्टमेंट में पहले की तुलना तापमान थोड़ा सा कम होता है। हालांकि, अभी सर्दियों का सीजन चल रहा है। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में कई लोग फ्रिज का उपयोग कम करते हैं या उसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
ऐसे में कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

3 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में आपको फ्रिज बंद नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक अगर फ्रिज को बंद रखा जाए तो इससे कंप्रेशर जाम हो सकता है। ऐसे में फ्रिज काम करना बंद कर देगा। इसे ठीक कराने में आपका काफी खर्च आ सकता है। 

Indian Railways: क्या आपको पता है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

4 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में आपको अपने रेफ्रिजरेटर का तापमान भी बदलना जरूरी है। अगर आप ठंड के मौसम में उसका तापमान नहीं बदलते हैं तो इससे डेयरी प्रोडक्ट या आदि चीजें जम सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
आज के समय जो आधुनिक फ्रिज आ रहे हैं उनमें टेंपरेचर सेट करने के लिए मार्किंग दी होती है। वहीं अगर आपके फ्रिज में मार्किंग नहीं है, तो आप सर्दियों में फ्रिज को 4°C से 7°C पर उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें