अगर आपको आज के समय में कोई भी काम करना हो, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। दरअसल, बैंक से लेकर एक सिम कार्ड लेने तक के प्रोसेस को आधार कार्ड से जोड़ दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा हर भारतीय नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होने के अलावा कार्डधारक का पूरा नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। वहीं, आधार कार्ड में इनके अलावा एक और चीज होती है और वो मोबाइल नंबर। हालांकि, ये इसमें होता नहीं है बल्कि मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होता है। लेकिन कई लोग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...