गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। पिछले सालों के मुकाबले इस साल ज्यादा गर्मी पड़ रही है। ऐसे में कई लोग नए एसी को अपने घरों में लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के घरों में एसी पहले से लगा है। हालांकि, एसी के मेंटेनेंस के लिए आपको समय समय पर उसकी सर्विसिंग कराते रहना चाहिए। इससे उसकी कूलिंग करने की क्षमता काफी अच्छी हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ एसी की सर्विसिंग कराने में काफी खर्चा आ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप खुद से अपने एसी की सर्विसिंग कर सकते हैं। एसी की सर्विसिंग करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। ऐसा करके आप अच्छी मात्रा में अपने पैसों की बचत कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में जिसकी मदद से आप अपने एसी की सर्विसिंग कर सकते हैं।