फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड में नाम-एड्रेस से लेकर मोबाइल नंबर तक, सबकुछ करवा सकते हैं अपडेट; तरीका जानें

Sat, 08 Nov 2025 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Mein Name Address And Mobile Number Update Kaise Karein: आधार कार्ड में अगर आपको कुछ भी अपडेट करवाना है तो आप करवा सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में अगर आपका नाम, एड्रेस जन्मतिथि या कुछ और गलत प्रिंट हो गया है या आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल को बदलना है, तो आप ये सब काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आजकल बैंक से लेकर एक सिम कार्ड लेने तक और कई सरकारी और और गैर-सरकारी कामों में भी आधार कार्ड चाहिए होता है।

अब अगर ऐसे में आधार कार्ड नाम, एड्रेस आदि गलत है या फिर आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है आदि। ऐसे में आपको दिक्कत हो सकती है और आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए अगर आपके आधार कार्ड में आपको कुछ अपडेट करवाना है तो आप ये करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
कई काम हो जाते हैं ऑनलाइन
  • अगर आप अपने आधार में एड्रेस अपडेट करवाना चाहते हैं, पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं आदि। ऐसे कुछ काम आप ऑनलाइ कर सकते हैं आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर या फिर आधिकारिक एम-आधार एप के जरिए ये काम करवा सकते हैं। हालांकि, मोबाइल नंबर जैसे कई अन्य कामों के लिए आपको आधार सेवा केंद्र ही जाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं ऑफलाइन अपडेट:-

स्टेप 1
  • आप अगर अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर से लेकर नाम आदि कुछ चीज को अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट ले लें
  • फिर जब की अपॉइंटमेंट मिले तब आधार सेवा केंद्र पर जाएं

4 of 5
आधार अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और इसे भरना है
  • जैसे, अपना नाम, आधार नंबर आदि
  • साथ ही फॉर्म में वो भी भरें जो आधार कार्ड में अपडेट करवाना है जैसे, मोबाइल नंबर, नया एड्रेस, नया नाम आदि
  • अब इस करेक्शन फॉर्म के साथ आपको सपोर्टिंग दस्तावेज लगाना है यानी प्रूफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार अपडेट करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाना है, जहां पर आपके बायोमेट्रिक होते हैं
  • फिर एक फोटो भी क्लिक होती है और सत्यापन किया जाता है
  • अब आपकी जानकारी को सिस्टम में अपडेट किया जाता है और आपको शुल्क देना होता है
  • इसके कुछ दिनों बाद आपके आधार में वो चीज अपडेट हो जाती है, जो आपने करवाई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें