फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: बैंक खाते से लिंक करवाना चाहते हैं मोबाइल नंबर, तो ये तरीका आ सकता है काम

Fri, 18 Aug 2023 03:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक अकाउंट में कैसे मोबाइल नंबर अपडेट करें? - फोटो : istock
Link Mobile Number With Bank Account: आज के समय में ज्यादातर लोगों की सैलरी बैंक खाते में ही आती है। वहीं, लोग अपनी बचत की कमाई को भी बैंक में रखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में बैंक खाते की जरूरत आज के समय ज्यादा बढ़ गई है। लोग जन धन खाता, बचत खाता, चालू खाते जैसे अकाउंट खुलवाते हैं। वहीं, आपको अपने खाते के बैलेंस की जानकारी, पैसे निकलने और प्राप्त होने पर मैसेज और बैंक कॉल्स के जरिए कई ऑफर्स के बारे में पता चलता रहता है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर ही बैंक खाते से लिंक न हो, तो फिर आपको ये सुविधाएं नहीं मिल पाएगी। इसलिए अगर आप चाहें तो अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से आसानी से लिंक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके क्या तरीके हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक अकाउंट में कैसे मोबाइल नंबर अपडेट करें? - फोटो : istock
पहला तरीका
  • आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते में अपडेट करवाने के लिए अपने बैंक के नजदीकी एटीएम में जा सकते हैं। यहां पहले मशीन में डेबिट कार्ड लगाएं और फिर पासवर्ड दर्ज करें। यहां पर आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प मिलेगा। ऐसे में आप आगे के प्रोसेस को फॉलो कर मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक अकाउंट में कैसे मोबाइल नंबर अपडेट करें? - फोटो : iStock
दूसरा तरीका
  • आपका मोबाइल नंबर अगर किसी कारण एटीएम से अपडेट नहीं हो पा रहा है या आपके बैंक में ऐसी सुविधा नहीं है। तो फिर इस स्थिति में आपको अपने बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाना पड़ेगा। आप वहां जाकर इस काम को एक फॉर्म भरकर करवा सकते हैं।

4 of 5
बैंक अकाउंट में कैसे मोबाइल नंबर अपडेट करें? - फोटो : istock
ऐसे करें:-
  • मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए सबसे पहले बैंक के नजदीकी ब्रांच में जाएं
  • अब यहां पर मोबाइल नंबर अपडेट करवाने वाला फॉर्म लें और इसे भर दें, हो सकता है इसके साथ आपको आधार की कॉपी लगानी पड़े तो वो लगा दें
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी को ये फॉर्म जमा करवा दें और फिर आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक अकाउंट में कैसे मोबाइल नंबर अपडेट करें? - फोटो : iStock
तीसरा तरीका
  • कई बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा प्रदान करते हैं कि वो अपने मोबाइल नंबर को अपनी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ही अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी नेट बैंकिंग लॉगिन कर प्रोसेस फॉलो करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें