Link Mobile Number With Bank Account: आज के समय में ज्यादातर लोगों की सैलरी बैंक खाते में ही आती है। वहीं, लोग अपनी बचत की कमाई को भी बैंक में रखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में बैंक खाते की जरूरत आज के समय ज्यादा बढ़ गई है। लोग जन धन खाता, बचत खाता, चालू खाते जैसे अकाउंट खुलवाते हैं। वहीं, आपको अपने खाते के बैलेंस की जानकारी, पैसे निकलने और प्राप्त होने पर मैसेज और बैंक कॉल्स के जरिए कई ऑफर्स के बारे में पता चलता रहता है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर ही बैंक खाते से लिंक न हो, तो फिर आपको ये सुविधाएं नहीं मिल पाएगी। इसलिए अगर आप चाहें तो अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से आसानी से लिंक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके क्या तरीके हैं...