How to update mobile number in pm kisan samman nidhi yojana: भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसकी शुरुआत देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
केंद्र सरकार द्वारा अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय स्थिर करने और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। केंद्र सरकार की यह स्कीम देश के किसानों को ने केवल आर्थिक स्तर पर मजबूत कर रही है बल्कि उनकी खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में सहायता प्रदान कर रही है।