Change Mobile Number in Aadhaar Card: आधार कार्ड दस्तावेज का पास में होना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर ये नहीं होता है तो कई तरह के काम तक अटक जाते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसे जारी किया जाता है। इसमें कार्डधारक का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पते जैसी अन्य जानकारियां होती हैं। वहीं, इसमें बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है, जिसके कारण इसे सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है, जिसे आप कार्ड बनवाते समय देते हैं। लेकिन अगर आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आप किसी नए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाना चाहते हैं, तो ये काम बेहद आसानी से हो सकता है और वो भी बिना किसी दस्तावेज के। तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...