How To Update Biometric In Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। आधार कार्ड की जरूरत हमें कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए पड़ती है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, केवाईसी करवानी हो, अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए हमं आधार कार्ड चाहिए होता है।
आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। अगर आप चाहें तो इन जानकारियों को अपडेट भी करवा सकते हैं। खासतौर पर अगर आपके बच्चे की उम्र 15 साल से अधिक हो चुकी है तो आपको उसके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करवाने होते हैं। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप इसे अभी करवा सकते हैं और सबसे खास बात कि ये काम फ्री में हो जाएगा। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...