Update Bank Nominee Online : एक आंकड़े के मुताबिक भारत में हजारों करोड़ रुपये सिर्फ इसलिए फंसे हैं क्योंकि खातों में नॉमिनी दर्ज नहीं थे। देख जाए तो यह एक बड़ा आंकड़ा है, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर कैसे बैंक खाते में नॉमिनी अपडेट कराना होता है। आइए जानते हैं।
अक्सर लोग खाता खोलते समय नॉमिनी की जानकारी को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसी स्थिति में खाताधारक की मृत्यु के बाद जमा पूंजी पाने के लिए परिवार को कानूनी चक्कर काटने पड़ते हैं।
वैसे तो बैंक खाते में नॉमिनी कराने के दो प्रमुख तरीके हैं, पहला बैंक में जाकर फॉर्म भरकर अपने नॉमिनी के जरूरी डिटेल्स अपडेट कराने होते हैं। दूसरा तरीका ऑनलाइन नॉमिनी अपडेट करने का है। आप इसे घर बैठे कर सकते हैं। आइए इस लेख में ऑनलाइन नॉमिनी अपडेट करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।