फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar New App: नए एप से आधार में एड्रेस बदलना बेहद आसान, एक क्लिक में ऐसे अपडेट हो जाएगा नया पता

Tue, 17 Feb 2026 07:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Mein Address Kaise Change Karein: आधार कार्ड में एड्रेस अगर आपको बदलवाना है तो ये काम आप घर बैठे कर सकते हैं। जी हां और वो भी नए एप से। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नए एप से आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Address Change: आज के समय में आपके पास कई तरह के डॉक्यूमेंट होंगे जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती होगी। इन्हीं में से एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को दिया जाता है। आधार कार्ड का काम कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए पड़ता है।

वहीं, पिछले दिनों आधार कार्ड का नया एप लॉन्च किया गया जिसकी मदद से अब मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस जैसे कामों को घर बैठे किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड में नया एड्रेस नए एप से वो भी घर बैठे अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। इसका तरीका बड़ा आसान है। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने का तरीका। अगली स्लाइड्स में आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नए एप से आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
नए आधार एप से कैसे एड्रेस बदलें?

स्टेप नंबर 1
  • सबसे पहले तो अपने मोबाइल में नए एप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लें
  • फिर एप को ओपन करें और अपना आधार नंबर भरें
  • इसके बाद अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर भर दें और साथ ही फेस आईडी के जरिए खुद को एप पर रजिस्टर करें
  • रजिस्टर होने के बाद आपको लॉगिन करना है
विज्ञापन

3 of 5
नए एप से आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • फिर आपको Services वाले सेक्शन में जाना है
  • अब आपको एड्रेस अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब अगर आपको अपने आधार में एड्रेस अपडेट करवाना है तो My Document चुनें

4 of 5
नए एप से आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
  • फिर आपके सामने दस्तावेज की लिस्ट आएगी, जो डॉक्यूमेंट अपलोड करना है वो लिस्ट में से चुन लें
  • फिर आपको Continue to Upload Document पर क्लिक करना है
  • अब आप डॉक्यीमेंट को स्कैन करके या सीधे फाइल को भी अपलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए एप से आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 4
  • फिर Continue to Add New Address पर क्लिक करें
  • इसके बाद एड्रेस को वेरिफाई कर लें और फिर Continue to Face Authentication पर क्लिक करें
  • फिर आखिर में फीस भरकर आप नए एड्रेस को अपडेट करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें