फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: 60 साल की उम्र के बाद आपको भी हर महीने मिल सकती है 5000 रुपये पेंशन, जानें कैसे

Mon, 16 Feb 2026 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Apply: अटल पेंशन योजना एक ऐसी स्कीम है जिसमें पहले आपको हर महीने एक छोटा सा प्रीमियम देना होता है और फिर आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किसे मिलती है अटल पेंशन योजना के जरिए 5000 रुपये की पेंशन? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Registration Process: हम जो भी आज कमाते हैं उसमें से कुछ न कुछ अपने आने वाले कल के लिए बचाने की सोचते जरूर हैं, लेकिन कम ही लोग अच्छी बचत कर पाते हैं क्योंकि आज के खर्चे उन पर भारी पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी बचत नहीं कर पा रहे हैं और आपको अपने आने वाले कल की चिंता सता रही है, तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं।

दरअसल, अटल पेंशन योजना एक पेंशन योजना है जिसके तहत आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। इस योजना में आपको उम्र के हिसाब से हर महीने एक छोटा सा प्रीमियम देना होता है जिसके बाद आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसे मिलती है अटल पेंशन योजना के जरिए 5000 रुपये की पेंशन? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है हर महीने?
  • इस योजना के तहत आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने मिल सकती है
  • आप जो प्लान योजना से जुड़ते समय चुनते हैं आपको वही पेंशन 60 साल की उम्र के बाद मिलती है
  • आपको इस योजना में कम कम 20 साल निवेश करना होता है
विज्ञापन

3 of 5
किसे मिलती है अटल पेंशन योजना के जरिए 5000 रुपये की पेंशन? - फोटो : Adobe Stock
हर महीने किसको कितना करना होता है निवेश?
  • आपको अपनी उम्र के हिसाब से और पेंशन प्लान के हिसाब से इस योजना में निवेश करना होता है
  • जैसे, 18 साल की उम्र में आपका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होता है जिसमें आपको 5000 रुपये की पेंशन का लाभ मिलता है
  • इसी तरह 30 साल का व्यक्ति हर महीन 577 रुपये निवेश करके 5000 रुपये महीने की पेंशन प्राप्त कर सकता है

4 of 5
किसे मिलती है अटल पेंशन योजना के जरिए 5000 रुपये की पेंशन? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • अगर आप भारत के नागरिक हैं
  • आपकी उम्र अगर 18-40 के बीच है
  • आप अगर करदाता नहीं हैं
  • आपके पास अगर बैंक अकाउंट है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसे मिलती है अटल पेंशन योजना के जरिए 5000 रुपये की पेंशन? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़े योजना से?
  • अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए पहले अपने बैंक जाएं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिले
  • फिर आपकी केवाईसी होती है
  • इसके बाद पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी आपको दी जाती है
  • अब आपके बैंक खाते को योजना से लिंक करके आपका आवेदन पूरा कर दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें