Travel in Train without Confirmed Ticket: हम कभी किसी काम से, तो कभी किसी त्योहार के मौके पर एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते ही हैं। अलग-अलग वाहनों से रोजाना लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं, लेकिन बात जब भारतीय ट्रेन की आती है तो इससे यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बाकी सबसे थोड़ी ज्यादा नजर आती है। दरअसल, ट्रेन में यात्रा के दौरान शौचालय, कंफर्ट सीट और खानपान की व्यवस्था रहती है। इसके अलावा लंबी दूरी का सफर भी ट्रेन से जल्दी तय हो सकता है। लेकिन देखा जाता है कि त्योहार के मौकों पर ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर घर जाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे के एक नियम के जरिए आप बिना कंफर्म ट्रेन टिकट के भी ट्रेन से सफर कर सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...