PF Withdrawal: अगर आप एक नौकरी पेशा व्यक्ति हैं, तो आपको पूरा महीना काम करने के बाद सैलरी मिलती होगी? अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। इसके अलावा अपने आने वाले कल को सुरक्षित करने के लिए लोग कई तरह की योजनाओं में निवेश भी करते हैं। लेकिन इसके अलावा एक और जगह है जहां नौकरी पेशा लोगों के पैसे निवेश होते हैं और वो है उनका पीएफ खाता। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। फिर इस खाते में कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वैसे तो ये पैसा ब्याज के साथ आपको रिटायरमेंट में मिलता है, लेकिन कर्मचारी चाहे तो अपनी जरूरत के हिसाब से इस पैसे को घर बैठे ही निकाल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में घर बैठे पीएफ के पैसे निकालने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...