फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF: अचानक है पैसों की जरूरत? तो अपने पीएफ खाते से निकाल सकते हैं एडवांस, तीन दिन में खाते में आ जाते हैं पैसे

Mon, 31 Oct 2022 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ अकाउंट से कैसे एडवांस निकाल सकते हैं - फोटो : istock
Advance Money From PF Account: आज के समय में लोग कितनी ही कमाई करते हैं, लेकिन हर किसी को पैसे कम ही नजर आते हैं और इसके पीछे का कारण है जरूरतें और महंगाई। ऐसे में लोग एक से ज्यादा काम भी करते हैं, ताकि उनकी कमाई बढ़ सके। वहीं, कई बार घर में शादी, उच्च शिक्षा या किसी अन्य कामों के लिए लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई बार लोग काफी परेशान भी हो जाते हैं। लेकिन अगर आपका पीएफ खाता है, तो फिर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपने इस खाते से एडवांस में पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकालने का तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ अकाउंट से कैसे एडवांस निकाल सकते हैं - फोटो : istock
पहले जान लीजिए कितना निकाल सकते हैं एडवांस
  • अगर आपको कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप अपने पीएफ खाते से 'कोविड एडवांस' के रूप में पैसे निकाल सकते हैं। ये सुविधा ईपीएफओ अपने सभी खाताधारकों को दे रहा है। आप अपने खाते में जमा राशि का 75 फीसदी पैसा इससे निकाल सकते हैं, और नियमों के मुताबिक तीन दिन के अंदर आपके खाते में पैसा भी आ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ अकाउंट से कैसे एडवांस निकाल सकते हैं - फोटो : istock
एडवांस निकालने के लिए अपना सकते हैं ये तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपका पीएफ खाता है और आप अपने खाते से एडवांस निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ को अपने कंप्यूटर में खोलना है।

4 of 5
पीएफ अकाउंट से कैसे एडवांस निकाल सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना है, जिसके बाद आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा। फिर 'ऑनलाइन सर्विसेज' के ऑप्शन पर क्लिक करें और नीचे की तरफ 'क्लेम' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ अकाउंट से कैसे एडवांस निकाल सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब अपना बैंक खाता संख्या को वेरिफाई करें और पीएफ एडवांस फॉर्म पर क्लिक करें। फिर जितने पैसे निकालने हैं वो दर्ज करें, अपना पता आदि जानकारी भरकर एक कैंसिल चेक या पासुबक की पीडीएफ अपलोड कर दें। आखिर में अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर दें। इसके तीन दिन बाद आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें