फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: ठंड में बाइक का स्टार्ट न होना बड़ी समस्या, इन टिप्स को आजमाने से दौड़ पड़ेगी बाइक

Tue, 03 Dec 2024 03:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to start bike in winter season: आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आप मिनटों में अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to start bike in winter season - फोटो : FREEPIK
How to start bike in winter season: सर्दियों का सीजन चल रहा है। आने वाले महीनों में ठंड का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ेगा। कई बार देखने को मिलता है कि सर्दियों के मौसम में सुबह के समय बाइक स्टार्ट नहीं होती है। सेल्फ और किक का कई बार इस्तेमाल करने के बाद भी बाइक चालू होने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं।

बाइक के स्टार्ट न होने पर कई बार लोगों को जॉब या किसी दूसरी जरूरी जगह पर जाने में देरी हो जाती है। लाख कोशिशों के करने के बाद भी जब बाइक चालू नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में लोगों को मजबूरन मैकेनिक के पास जाना पड़ता है। इसमें पैसों का काफी ज्यादा खर्चा होता है। अगर सर्दियों के सीजन में आपकी बाइक भी चालू नहीं होती है तो आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आप मिनटों में अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to start bike in winter season - फोटो : FREEPIK
कई बार सर्दियों के सीजन में बाइक के इंजन के अंदर का ऑयल ठंडा हो जाता है। इस कारण बाइक स्टार्ट नहीं होती है। अगर आपकी बाइक सेल्फ से स्टार्ट नहीं होती है तो आप उसकी जगह किक को इस्तेमाल में ला सकते हैं। 

Water Heater: बिजली और गैस से पानी को गर्म करने की बजाए, घर लाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, पैसों की होगी बचत
विज्ञापन

3 of 5
How to start bike in winter season - फोटो : FREEPIK
सेल्फ की तुलना में किक स्टार्ट इंजन को ज्यादा पावर से सर्कुलेट करता है। इससे आपकी बाइक स्टार्ट हो सकती है। अगर आपकी बाइक किक से भी स्टार्ट नहीं होती है ऐसी स्थिति में आप पहले गियर के अलावा किसी भी गियर पर किसी की मदद से धक्का दिलवाकर अपनी बाइक को स्टार्ट करवा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?

4 of 5
How to start bike in winter season - फोटो : FREEPIK
सर्दियों के सीजन में आपको अपनी बाइक को सिंगल स्टैंड पर लंबे समय तक नहीं खड़ा करना चाहिए। इसकी जगह आप बाइक को डबल स्टैंड पर खड़ा कर सकते हैं। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to start bike in winter season - फोटो : FREEPIK
डबल स्टैंड पर बाइक को खड़ा करने से बाइक के अंदर का इंजन ऑयल एक तरफ इकट्ठा होकर जमेगा नहीं बल्कि वह बैलेंस रहेगा। इससे सुबह के समय बाइक के जल्दी स्टार्ट होने की संभावना ज्यादा रहेगी।

Winter 2024: सर्दियों में गीजर और हीटर चलाने के बाद आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें