फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: सर्दियों में बार-बार किक मारने के बाद भी नहीं हो रही बाइक चालू, तो इन तरीकों से करें स्टार्ट

Fri, 10 Jan 2025 01:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Start Bike In Winter: बाइक के जल्दी स्टार्ट न होने की वजह से लोग ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगह जाने के लिए काफी लेट हो जाते हैं। कई तरह के उपाय अपनाने के बाद भी जब बाइक स्टार्ट नहीं होती है तो ऐसे में लोगों को मजबूरन अपनी बाइक को मैकेनिक के पास ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक को सर्दियों में कैसे चालू करें? - फोटो : Amar Ujala

How To Start Bike In Winter: देश के विभिन्न इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में अक्सर बाइक से जुड़ी कई समस्याएं आती हैं। कई बार देखने को मिलता है कि सुबह के समय बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। बाइक के जल्दी स्टार्ट न होने की वजह से लोग ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगह जाने के लिए काफी लेट हो जाते हैं।

कई तरह के उपाय अपनाने के बाद भी जब बाइक स्टार्ट नहीं होती है तो ऐसे में लोगों को मजबूरन अपनी बाइक को मैकेनिक के पास ले जाना पड़ता है। मैकेनिक बाइक को ठीक करने के लिए ज्यादा पैसे चार्ज करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप ठंड में अपनी बाइक को चालू कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
बाइक को सर्दियों में कैसे चालू करें? - फोटो : AdobeStock

चोक का इस्तेमाल करें

सर्दियों के मौसम में अगर सुबह के समय आपकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है तो आप चोक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चोक का इस्तेमाल करने से आपकी बाइक सुबह के समय चालू हो सकती है। चोक का इस्तेमाल करने से इंजन में तेल और एयर का मिक्सचर बढ़ जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
बाइक को सर्दियों में कैसे चालू करें? - फोटो : AdobeStock

दो से तीन बार हल्की किक लगाएं

बाइक को चालू करने से पहले दो से तीन बार हल्की-हल्की किक लगाएं। ऐसा करने से इंजन में तेल सर्कुलेट होने लगता है। इससे बाइक आसानी से स्टार्ट हो सकती है।

4 of 5
बाइक को सर्दियों में कैसे चालू करें? - फोटो : AdobeStock

पुरानी बैटरी की जांच करें

अगर आपकी बाइक की बैटरी काफी पुरानी हो चुकी है, तो इस स्थिति में भी कई बार बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। ऐसा होने पर आपको उसे एक बार मैकेनिक को दिखाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर आप उसको बदल भी सकते हैं।

Car Tips And Tricks: कार धो रहे हैं तो इन हिस्सों में न जानें दें पानी, वरना लग सकती है मोटी चपत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक को सर्दियों में कैसे चालू करें? - फोटो : AdobeStock

नियमित रूप से बाइक चलाएं

अगर आप सर्दियों के सीजन में अपनी बाइक को नियमित चलाते रहेंगे, तो इंजन गर्म रहता है। ऐसे में बाइक जल्दी स्टार्ट हो जाती है।

स्पार्क प्लग की जांच करें

कई बार बाइक का स्पार्क प्लग खराब होने की वजह से भी बाइक चालू नहीं होती है। ऐसे में आपको उसकी जांच करनी जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें