फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कहीं आपने तो नहीं बनवा रखा गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड? पड़ सकते हैं दिकक्त में

Fri, 10 Jan 2025 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन जो लोग गलत तरीके से ये कार्ड बनवा रहे हैं उन्हें दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन अगर आपने गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवा रखा है या आप ऐसा प्लान कर रहे हैं तो ऐसी गलती न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें कई ऐसे रैकेट पकड़े जाते हैं जो गलत तरीके से लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाते हैं। पर अगर जो लोग पात्र हैं और वे आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो वे दिक्कत में पड़ सकते हैं। यही नहीं, कई जालसाज लोग तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर आपसे पैसे तक ठग सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
अपात्र लोग क्यों न बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
  • दरअसल, यहां पर सबसे जरूरी ये जानना है कि अपात्र लोगों को क्यों नहीं बनवाना चाहिए आयुष्मान कार्ड। अगर आप किसी के कहने पर या किसी को पैसे देकर गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो जांच के दौरान आपका आयुष्मान कार्ड रद्द कर दिया जाता है। यही नहीं विभाग चाहे तो आपसे रिकवरी भी कर सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

4 of 6
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • आप अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बने तो इसके लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
  • इसके बाद यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज कर दें
  • अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरें और फिर इस नंबर पर आए ओटीपी को भरकर इसे वेरिफाई करवा लें
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें और स्कीम चुनें
  • इसके बाद अपना राज्य चुनें और 'सब स्कीम' भी चुनकर अपना जिला भी चुन लें
  • इसके बाद 'सर्च बाय' में जाएं और एक दस्तावेज चुनें जैसे, आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आधार नंबर भरकर स्क्रीन पर दिए हुआ कैप्चा कोड भर दें
  • अब आखिर में सर्च पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही आप जान जाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं यानी आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें