फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: क्या आपका स्मार्टफोन भी कर रहा है हैंग? तो अपनाएं ये टिप्स स्पीड हो जाएगी तेज

Tue, 19 Aug 2025 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने मोबाइल फोन की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to solve smartphone hanging problem - फोटो : FREEPIK
आज के इस डिजिटल युग में हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन ने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक हम कई जरूरी कार्य स्मार्टफोन पर करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट, ई-लर्निंग, ऑफिस आदि कई जगहों पर स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है। इसी वजह से कई लोग स्मार्टफोन की खरीदारी करने से पहले उसके फीचर्स, स्पीड, परफॉर्मेंस और बाकी चीजों पर ध्यान देते हैं।

हालांकि, स्मार्टफोन खरीदने के बाद उसका कुछ वर्षों तक इस्तेमाल करने के बाद फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। यही नहीं कई बार तो फोन हैंग भी करने लगता है। इससे लोगों को उसका उपयोग करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका स्मार्टफोन पुराना हो चुका है और उपयोग करते समय स्लो चलता है या हैंग करता है तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने मोबाइल फोन की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How to solve smartphone hanging problem - फोटो : FREEPIK

कैश और जंक फाइल को करें साफ 

स्मार्टफोन में कई ऐसे एप्स होते हैं, जो बैकग्राउंड में डाटा को सेव कर लेते हैं। इस कारण स्मार्टफोन काफी स्लो हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन बिना रुकावट अच्छे से परफॉर्म करे तो आपको समय समय पर अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर कैश और जंक फाइल्स को डिलीट करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
How to solve smartphone hanging problem - फोटो : FREEPIK

गैर जरूरी एप्स को करें डिलीट

कई लोग अपने स्मार्टफोन में ऐसे एप्स को इंस्टॉल करके रखते हैं, जिनकी कोई जरूरत नहीं होती है। ये एप्स बेफिजूल का स्टोरेज फोन में यूज करते हैं। आप जिन एप्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें डिलीट कर दें। इससे फोन की स्टोरेज क्लियर होगी साथ ही RAM पर लोड भी कम होगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

4 of 5
How to solve smartphone hanging problem - फोटो : FREEPIK

स्टोरेज को करें खाली 

स्मार्टफोन का उपयोग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके फोन की इंटरनल मेमोरी पूरी तरह भरी न हो। इंटरनल मेमोरी अगर पूरी तरह भरी होगी तो आपका स्मार्टफोन स्लो हो सकता है। अपने फोटो या वीडियो को आप क्लाउड स्टोरेज पर सेव करके रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to solve smartphone hanging problem - फोटो : FREEPIK

समय समय पर करते रहें अपडेट

स्मार्टफोन कंपनियां समय समय पर अपडेट जारी करती रहती हैं। ये अपडेट आपके स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं। स्मार्टफोन को अपडेट करने से उसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल होते हैं।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें