फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Insurance: कार का इंश्योरेंस करवाते समय जरूर ध्यान रखें ये 4 बातें, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

Tue, 01 Apr 2025 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Insurance Tips: आपको अगर कार इंश्योरेंस लेना है तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है ताकि, आप एक अच्छा और सस्ता कार इंश्योरेंस चुन सकें।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे चुनें बेस्ट कार इंश्योरेंस? - फोटो : Adobe Stock
How To Choose Best Insurance Plan: हम अपनी सुविधा के लिए कोई वाहन खरीदते हैं। जैसे, कार या टू व्हीलर आदि। बात अगर कार की करें तो आपको ड्राइव करते समय सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है जिसमें सीट बेल्ट न लगाना और गाड़ी के पेपर्स पूरे न होने जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। इसी क्रम में अगर आप अपनी कार का इंश्योरेंस नहीं करवाते हैं तो भी आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको कोई सस्ता और बेस्ट कार इंश्योरेंस लेना है तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं कार इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे चुनें बेस्ट कार इंश्योरेंस? - फोटो : Adobe Stock
कार इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

पहली बात
  • आप जब भी कार इंश्योरेंस चुने तो एक चीज देखना न भूलें और वो है आईडीवी वैल्यू यानी इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू। दरअसल, ये वो कीमत होती है जो कार चोरी होने पर या पूरी तरह से नुकसान होने पर कार मालिक को इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दी जाती है। इसलिए इसे जरूर चेक करें और आप इसे घटा या बढ़वा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे चुनें बेस्ट कार इंश्योरेंस? - फोटो : Adobe Stock
दूसरी बात
  • कार इंश्योरेंस ले रहे हैं तो आपको क्या-क्या कवरेज मिल रहा है, इस बात का ध्यान जरूर रखें। आपकी पॉलिसी में कार चोरी होने को कवर करती है, दुर्घटना होने पर क्या-क्या चीजें कवर होती हैं आदि। ये सभी चीजें अपनी पॉलिसी में जरूर देखें।

4 of 5
कैसे चुनें बेस्ट कार इंश्योरेंस? - फोटो : Adobe Stock
तीसरी बात
  • अगर आप चाहते हैं कि आप जो कार इंश्योरेंस चुने वो बेस्ट हो तो आप एक काम कर सकते हैं और वो है सभी कंपनियों के इंश्योरेंस प्लान की तुलना। ऐसा करके आप सस्ता और अच्छा कार इंश्योरेंस चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे चुनें बेस्ट कार इंश्योरेंस? - फोटो : Adobe Stock
चौथी बात
  • आप अगर किसी भी कंपनी का कोई कार इंश्योरेंस चुनते हैं तो आपको उस इंश्योरेंस कंपनी की नियम व शर्तों को जरूर ध्यान से पढ़ना चाहिए। कई चीजें ऐसी होती हैं जो हमें बताई नहीं जाती या बताई जाती हैं तो पेपर्स में नहीं होती। उन चीजों का ध्यान रखें, ताकि आपको भविष्य में कार का क्लेम करते हुए दिक्कत न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें