फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: इंस्टाग्राम पर एक क्लिक में देख पाएंगे अपने पुराने कमेंट्स, बस फॉलों करें ये स्टेप्स

Wed, 20 Apr 2022 03:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंस्टाग्राम पर पुराने कमेंट्स देखने का तरीका क्या है - फोटो : istock
आजकल आप किसी के भी हाथ में देखेंगे, तो आपको स्मार्टफोन आसानी से नजर आएगा। क्या बच्चे, क्या युवा और क्या बुजुर्ग हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। कोई कॉल पर बात करने के लिए, कोई गेम खेलने के लिए, कोई वीडियो बनाने के लिए, कोई फोटो क्लिक करने के लिए, तो कोई अन्य कामों के लिए भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन एक काम जो इससे लोग काफी ज्यादा करते हैं, वो है सोशल मीडिया चलाना। जैसे- इंस्टाग्राम। वैसे तो इंस्टाग्राम में कई ऐसे फीचर हैं जिनका इस्तेमाल करके आप कई काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। लेकिन इसमें लोगों को खासी दिक्कत तब होती है जब उन्हें पुराने कमेंट्स पढ़ने होते हैं। वहीं, कई बार लोग इन्हें डिलीट करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ये मिल नहीं पाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के पुराने कमेंट्स को पढ़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
इंस्टाग्राम पर पुराने कमेंट्स देखने का तरीका क्या है - फोटो : istock
क्या होता है इंस्टाग्राम पर?
  • दरअसल, इंस्टाग्राम एक सोशल प्लेटफॉर्म है। जहां पर लोग अपना अकाउंट बनाते हैं और फिर यहां पर अपने फोटोज, वीडियो और अब तो रील्स भी अपलोड करते हैं। पिछले कुछ सालों में यहां लोगों की काफी संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 6
इंस्टाग्राम पर पुराने कमेंट्स देखने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे पढ़ सकते हैं पुराने कमेंट्स:-

स्टेप 1
  • अगर आपकी भी कोई इंस्टा पोस्ट ऐसी है, जिसके आप सबसे पुराने कमेंट्स नहीं पढ़ पा रहे हैं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम एप को ओपन करना है। हालांकि, इससे पहले अपने एप को अपडेट जरूर कर लें।

4 of 6
इंस्टाग्राम पर पुराने कमेंट्स देखने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • एप पर जाने के बाद आपको दाईं तरफ पहले अपनी फोटो पर क्लिक करना है, और फिर आपको प्रोफाइल पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
इंस्टाग्राम पर पुराने कमेंट्स देखने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको स्क्रीन के दाईं तरफ जाना है, और यहां पर नजर आ रहे तीन डॉट पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद मैन्यू में जाकर 'योर एक्टिविटी' पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंस्टाग्राम पर पुराने कमेंट्स देखने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद नजर आ रहे 'Interactions' वाले विकल्प पर क्लिक करें और कमेंट्स पर जाएं। फिर 'सॉर्ट एंड फिल्टर' वाले ऑप्शन को चुनें। आखिर में 'Oldest to Newes' पर क्लिक करके अप्लाई पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप पुराने कमेंट्स पढ़ पाएंगे और इन्हें डिलीट भी कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें