Online Fraud Alert: पहले के मुकाबले अगर आप अब देखेंगे तो बैंकिंग सेक्टर लगभग पूरी तरह से बदल चुका है। जहां पहले लगभग सभी काम ऑफलाइन ही होते थे, तो वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हों, अपना बैंक बैलेंस चेक करना हो, एटीएम कार्ड ऑर्डर करना हो, लोन के लिए आवेदन करना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी आप अपनी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसे सिक्योर रखना चाहिए। वरना जालसाज मिनटों में आपका बैंक खाता खाली करके आपको चपत लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन तरीकों से अपनी नेट बैंकिंग को सिक्योर रख सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...